WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784606666', '198.244.242.221')

नस्लीय भेदभाव के खिलाफ PM कीर स्टार्मर ने किसे दिया अल्टीमेटम? - Somanshu News

नस्लीय भेदभाव के खिलाफ PM कीर स्टार्मर ने किसे दिया अल्टीमेटम?

नस्लीय भेदभाव के खिलाफ PM कीर स्टार्मर ने किसे दिया अल्टीमेटम?

लंदन : लंदन में हुई दक्षिणपंथी रैली के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई।प्रदर्शनकारियों और लंदन पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। कीर का कहना है कि देश में किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कीर स्टार्मर के अनुसार, “लोगों के बैकग्राउंड और उनकी त्वचा के रंग के आधार पर उन्हें निशाना बनाना किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

लंदन में भड़की थी हिंसालंदन में शनिवार को दक्षिणपंथियों द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन का नेतृत्व टॉमी रॉबिन्सन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, टॉमी की अपील पर लगभग डेढ़ लाख लोग लंदन की सड़कों पर जमा हो गए थे, जिनसे पुलिस की झड़प हो गई।

26 पुलिसकर्मी घायलब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने पुलिस अधिकारियों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। इस हिंसक प्रदर्शन में 26 पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, अगले कुछ दिनों में लंदन पुलिस अन्य लोगों को भी हिरासत में ले सकती है।

कीर स्टार्मर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-

लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। यह हमारे देश के मूल्यों में है। मगर, जो पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उनपर हुए हमले को सही नहीं ठहराया जा सकता है।

कीर स्टार्मर ने आगे कहा, “हमारा झंडा देश की विविधता को दर्शाता है। हम इसे ऐसे हाथों में नहीं सौंप सकते हैं जो इसका इस्तेमाल हिंसा, डर और भेदभाव फैलाने के लिए करें।”

3 महिला समेत 24 लोग गिरफ्तारलंदन पुलिस के अनुसार 3 महिलाओं समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 19 साल से लेकर 58 साल कर के लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *