WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786169460', '2a03:2880:f814:1e::')

इंदौर में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, शव बरामद, पढ़ें पूरा मामला - Somanshu News

इंदौर में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, शव बरामद, पढ़ें पूरा मामला

इंदौर में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, शव बरामद, पढ़ें पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 बच्चों की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत की खबर सामने आई। पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां के सुपर कॉरिडोर ब्रिज के पास खदान एरिया में 2 बच्चे नहाने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण गड्ढे में जमा पानी उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बिना किसी को बताए घर से बाहर निकले थे। उनकी उम्र लगभग 12 और 14 साल बताई जा रही है। वे सुपर कॉरिडोर ब्रिज के पास मौजूद खदान क्षेत्र में बने एक गहरे गड्ढे में नहाने गए थे। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर गया था, जिससे वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूब गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों बच्चों के शवों को बरामद किया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

इलाके में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा और खतरनाक स्थलों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुले खदान क्षेत्र और बारिश से भरे गड्ढों को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *