नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ZELIO Gracyi भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
नई दिल्ली : भारत की सबसे तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक, ZELIO E मोबिलिटी ने आज अपने पॉपुलर लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, Gracyi का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। शहरी यात्रियों, विशेष रूप से छात्रों, पेशेवरों और गिग वर्कर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह स्कूटर बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार आराम और कई आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। नया Gracyi स्कूटर सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक की शानदार रेंज और 180 मिमी का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करता है, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि नया ZELIO Gracyi को और किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है?
| वेरिएंट का प्रकार | बैटरी पैक | कीमत (एक्स-शोरूम) | रेंज |
|---|---|---|---|
| लिथियम-आयन बैटरी | 60V/30Ah | ₹66,000 | 90-100 किमी |
| जेल बैटरी | 60V/32Ah | ₹54,000 | 80-90 किमी |
| जेल बैटरी | 72V/42Ah | ₹58,500 | 130-140 किमी |
ZELIO ने नए Gracyi को ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इन तीनों में अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसके साथ ही तीनों वेरिएंट की कीमत में बैटरी और रेंज के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
