WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782570757', '216.73.216.145')

शादी के 32 साल बाद पति को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार, 9 बच्चों को दिया जन्म... भागने की वजह जान उड़ जाएंगे होश - Somanshu News

शादी के 32 साल बाद पति को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार, 9 बच्चों को दिया जन्म… भागने की वजह जान उड़ जाएंगे होश

शादी के 32 साल बाद पति को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार, 9 बच्चों को दिया जन्म… भागने की वजह जान उड़ जाएंगे होश

 उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला, जिसकी शादी को 32 साल हो चुके हैं और जो 9 बच्चों की मां है, अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

महिला के 9 बच्चों में से 3 की शादी भी हो चुकी है। यह पूरा मामला बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आधी उम्र में चढ़ा इश्क का बुखार

जानकारी के मुताबिक, महिला कासगंज जिले के बहेड़िया गांव के रहने वाले पप्पू नाम के एक शख्स के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। आधी उम्र में चढ़ा यह प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। प्यार के चक्कर में महिला ने अपने पति और पूरे परिवार को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति ने पुलिस से अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और अदालत में पेश किया। अदालत में महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित पति का आरोप है कि उसने मेहनत-मजदूरी करके 4 बीघा जमीन खरीदी थी और उसे अपनी पत्नी के नाम कर दिया था। अब उसकी पत्नी के साथ-साथ उसकी जमीन भी चली गई है। इतना ही नहीं, पति का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी अपनी बहू के गहने और अपनी 10 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई है। अब पति अपनी गलती पर पछता रहा है कि उसने अपनी मेहनत की कमाई पत्नी के नाम क्यों कर दी। इस महिला के एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है, और उनके भी बच्चे हैं। दादी-नानी बनने के बाद महिला द्वारा उठाए गए इस कदम से उसके बच्चे भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। पूरे इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *