WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780984316', '198.244.226.171')

छात्र छात्राओं को साइबर फ्राड, यातायात नियम और नशा मुक्ति के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया - Somanshu News

छात्र छात्राओं को साइबर फ्राड, यातायात नियम और नशा मुक्ति के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया

छात्र छात्राओं को साइबर फ्राड, यातायात नियम और नशा मुक्ति के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया

सक्ती : ग्राम झरना के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के करीबन 150 छात्र छात्राओं को साइबर फ्राड, यातायात नियम और नशा मुक्ति के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया |पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) का कहना है कि, आज के बच्चे ही बनाएँगे कल का ज़िला, यदि एक बच्चा जागरूक होगा तो वो अपने परिवार, पड़ोस, मोहल्ले और गांव को भी जागरूक करेगा। आज कल टेक्नोलॉजी की चीज़ों में माँ-पिताजी अपने बच्चों से ही जानकारी लेते है, इस स्थिति में फ़्रॉडस्ट्र अगर फ्रॉड करने का प्रयास करेगा तो बच्चे अपने माता पिता, पड़ोसी को बता सकते हैं के “फ़ेक है”।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से. ) के निर्देशानुसार साइबर फ्राड, यातायात नियमों और नशा से दूर रहने जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है | इसी कड़ी में आज दिनांक 08.09.2025 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरना मे साइबर फ्राड व ऑनलाइन मे होने वाली सभी प्रकार के फ्राड जैसे —
१. किसी भी व्यक्ति को जान कर अनजाने मे otp नही देना
2. किसी भी अनजान के साथ अपनी फोटो शेयर न करना और दोस्ती न करना
3. लालच मे न पड़े कुछ भी फ्री नही है ऐसे कॉल से सावधान रहे
4. एप स्टोरे से हि एप एवं गेम डाउनलोड करे ।
5. अनचाहे लिंक में कदापि क्लिक न करे फोन हेक होगा ।
6. टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग से सावधान
7. सोशल मिडिया का उपयोग करते समय हमेशा सावधानी बरतना है
8. अपने सोशल मिडिया अकाउंट को हमेशा प्रायवेशी रखना है
9. अनजान व्यक्ति को अपना फोटो या अन्य अपना निजी जानकारी नहीं भेजना है |
10. फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मिडिया में अनजान व्यक्ति से दोस्ती ना करें |
11. डिजिटल अरेस्ट,
12. अनजान नम्बर से आये वीडियो कॉलिंग से दूर रहे

तथा इसी तरह

ट्रैफिक नियमों के संबंध में —
1.गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करे ।
2 नशे मे वाहन न चलाये लोगो को भी समझाये ।
3.गाड़ी चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग जरूरी है ।
4. गाड़ी चलाते वक्त किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक न करे ।
5.गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहने ।
6.गाड़ी हमेशा धीरे चलाये केवल पांच मिनट का ही अंतर है ।
7. नाबालिक वाहन न चलाये |
8 वाहनों का बीमा होना आवश्यक है
9.मोटर सायकल में ट्रिपलिंग ना चले 10. कही भी एक्सीडेंट होने पर तुरंत 112 या 108 मे फ़ोन करके सुचना दें

इसी तरह नशा मे होने वाले अपराध जैसे रोड़ एक्सीडेंट, मारपीट के मामले, घरेलु हिंसा, बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराध करते है, जिनको नशा करने की लत लग गई उसको आर्थिक नुकसान , शारीरिक क्षति और सामाजिक प्रतिष्ठा मान सम्मान नहीं मिल पाना नशा का ही दुषपरिणाम है नगरदा थाना प्रभारी निरी. विंटन साहू द्वारा उक्त जानकारी देकर जागरूक किया गया |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *