WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780887042', '51.195.183.112')

शिवरीनारायण पुलिस ने दिखाया फिल्मी अंदाज: डीजल चोर गिरोह को सड़क पर ट्रैक्टर अड़ाकर पकड़ा, 1280 लीटर डीज़ल जब्त - Somanshu News

शिवरीनारायण पुलिस ने दिखाया फिल्मी अंदाज: डीजल चोर गिरोह को सड़क पर ट्रैक्टर अड़ाकर पकड़ा, 1280 लीटर डीज़ल जब्त

शिवरीनारायण पुलिस ने दिखाया फिल्मी अंदाज: डीजल चोर गिरोह को सड़क पर ट्रैक्टर अड़ाकर पकड़ा, 1280 लीटर डीज़ल जब्त

 जांजगीर चांपा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने दोनों रास्ते में ट्रैक्टर अड़ाकर फिल्मी स्टाइल में गिरोह के सदस्यों को पकडा है। पुलिस ने 1 स्कार्पियों में परिवहन किया जा रहा गाड़ी 1280 लीटर डीज़ल जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि , ये गिरोह जिला जांजगीर चाम्पा, सरहदी, सक्ती, और रायगढ के राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों से डीजल चोरी कर रहा था। चोर गिरोह के साथ ही चोरी का डीजल खरीदने वाले को भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। चोर गिरोह के ऊपर पुलिस द्वारा अम्बुस कर कार्रवाई की गई है। चोर गिरोह में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं दो आरोपी मौके से भाग गए। फिलहाल पुलिस अन्य गिरोह की तलाशी की जा रही है।

अवैध शराब बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोश , लामबंद होकर दो युवकों को पकड़ा
वहीं पिछले 5 सितंबर को राजधानी रायपुर से सटे खरोरा क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश और हताशा है। इसी बीच ग्रामीणों ने लामबंद होकर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो लोगों को पकड़ा। इस दौरान दोनों के पास से 200 पौवा शराब जब्त किया गया। दरअसल, यह पूरा मामला ग्राम केसला का है। यहां पर धड़ल्ले से हो रही शराब बिक्री के चलते लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जिसके कारण उनके हौसले बुलंद है। इससे पहले गांव की महिलाओं ने शराब कोचियों को शराब नहीं बेचने की चेतावनी दी थी। उसके बाद भी बाज नहीं आए तो उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और दो लोगों को पकड़ा।

अवैध रूप से शराब लाते पकड़े गए दो आरोपी
महिलाओं ने पूरे गांव में धुमकर अवैध शराब बेचने वालों को चेतावनी दी। जिसके खौफ में शराब कोचियों ने बिक्री करना बंद कर दिया। वहीं कुछ लोगों को एक व्यक्ति के अवैध तरीके से शराब लाने की सूचना मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने लामबंद होकर दो आरोपी अजय धीवर और धनेन्द्र भोई को पकड़ा। इस दौरान आरोपियों के पास से 200 देशी शासकीय शोले मसाला शराब जब्त किया गया।

तस्करी करने वालों पर होगी कार्यवाई
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुरे मामले में आबकारी अधिकारी सिलविया सुमन ने मामले में कहा- मैं अभी- अभी पदभार सम्हाली हूं। इस संबध में मुझे कोई जनकारी नहीं है। अगर अवैध शराब पर अंकुश लगाकर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *