WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781154241', '51.195.215.243')

मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे, ट्रंप के बदले सुर; चीन के हाथों भारत को खो देने वाले बयान से मारी पलटी - Somanshu News

मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे, ट्रंप के बदले सुर; चीन के हाथों भारत को खो देने वाले बयान से मारी पलटी

मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे, ट्रंप के बदले सुर; चीन के हाथों भारत को खो देने वाले बयान से मारी पलटी

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस वक्त पीएम मोदी के कुछ कदम पसंद नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के रिश्तों में कोई दरार नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत करने को तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, मैं हमेशा रहूंगा। मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं। बस इस वक्त जो वो कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं, लेकिन भारत-अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

भारत-अमेरिका के बीच होगा व्यापार समझौता?ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि भारत समेत कई देशों के साथ अमेरिका के व्यापार समझौते अच्छी प्रगति कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने यूरोपीय संघ (EU) पर नाराजगी जताई, जिसने हाल ही में अमेरिकी टेक कंपनी गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है।

ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव कर रहा है और उनकी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने इसे अमेरिका के बड़े बिजनेस के खिलाफ अनुचित कार्रवाई बताया। गौरतलब है कि EU ने यह जुर्माना गूगल पर ऑनलाइन विज्ञापन तकनीक (AdTech) क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने के आरोप में लगाया था।

अपने बयान से पलटे ट्रंपट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि, बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि ऐसा हुआ है।

भारत ने अमेरिका से रिश्तों को किया साफउन्होंने यह भी कहा कि भारत का रूस से अधिक तेल खरीदना उन्हें निराश करता है। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर भारत को अवगत कराया है। इधर, भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-अमेरिका का रिश्ता मजबूत है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों, साझा हितों और लोगों के आपसी रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों देश व्यापार सहित सभी मुद्दों पर जुड़े रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *