WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788334123', '216.73.216.194')

पत्नी पर चरित्र शक में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर - Somanshu News

पत्नी पर चरित्र शक में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

पत्नी पर चरित्र शक में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

 राजनांदगांव :  आठ साल से विवाहित दंपती के बीच चरित्र शंका को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया। घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पिनकापार कौड़ूटोला की है। मंगलवार की सुबह छह बजे यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति के बीच अक्सर इस मामले को लेकर विवाद होता रहता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पत्नी पर कुल्हाड़ी मारकर हत्याअंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली। कौड़ूटोला निवासी देंवेंद्र कुमार साहू शराब पीने का आदी है। वह सोमवार की शाम भी नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी दामिनी साहू (30) से विवाद किया।

इसके बाद मंगलवार की भोर होते ही पिछले बातों को लेकर और चरित्र शंका के चलते देवेंद्र ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे ढेर कर दिया। इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी घर पर ही मौजूद थे। बच्चों की चीख पुकार से जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस हिरासत में आरोपी पतिपुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में दामिनी का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। आरोपित को पुलिस ने वहीं से हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, देवेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। यही वारदात की भी वजह बनी। दोनों का विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था और उनके सात और छह वर्षीय एक बेटा और बेटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *