विराट कोहली की बायोपिक में किंग का रोल चाहता है ये एक्टर, कहा- ‘उसकी ओपनिंग ही 200-300 करोड़ होगी’
नई दिल्ली : बॉलीवुड में बायोपिक बनना अब आम हो गया है। कई खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्में बनी हैं और हिट भी रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर मिल्खा सिंह और मैरी कॉम के जीवन को पर्दे पर दिखाया गया है। कई फैंस चाहते हैं कि मौजूदा समय के महान बल्लेबाज और किंग के नाम से मशहूर विराट कोहली की बायोपिक भी बने। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई बात नहीं हुई है लेकिन एक एक्टर है जो चाहता है कि वह विराट कोहली की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाएं।
ये एक्टर हैं गुरमीत चौधरी जो सीएल10 में एक टीम के मालिक हैं। रामायण, गीत हुई सबसे पराई जैसे सीरियलों से फेमस होने वाले गुरमीत चाहते हैं कि वह विराट कोहली का किरदार निभाएं। उनका मानना है कि अगर कोहली के जीवन पर बायोपिक बनती है तो उसकी ओपनिंग दमदार होगी।
