WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784704723', '2a03:2880:f800:1::')

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 11 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन - Somanshu News

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 11 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 11 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2025 : एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र 11 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 05 रिक्त पदों में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के कार्यालय तथा जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2  के कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना फलक का अवलोकन कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *