राहुल गांधी की निगेटिव सोच को…, पीयूष गोयल ने बोला हमला; कहा- ‘हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन ने एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नकारात्मक सोच को गलत साबित कर दिया है।
पीयूष ने जोर देकर कहा कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि एक बार फिर राहुल जैसे नेताओं के नकारात्मक सोच को भारत ने गलत साबित कर दिया है।
उन्होंने कहा, यह दर्शाता है कि भारत में कितनी क्षमता है। भारत की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत है। भारत कितनी तेजी से प्रगति कर रहा है। भारत में गरीबी समाप्त करने का काम कैसे सफलतापूर्वक किया जा रहा है और कैसे आने वाले वर्षों में भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2047 तक आत्मविश्वास से भरा विकसित भारत बन जाएगा।
