हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में दावा किया कि कांग्रेस बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों के लिए माफी मांगने के स्थान पर इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है।

कांग्रेस गांधी परिवार के अलावा कोई और देश का प्रधानमंत्री बने, इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। यही कांग्रेस की मानसिकता है। राहुल, सोनिया और प्रियंका को लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी केवल उनके लिए है।

स्मृति इरानी ने राहुला पर किया हमलाएएनआइ के अनुसार, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी वोट अधिकार यात्रा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है।

इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी भारत की संस्कृति नहीं है। राजनीति में किसी को भी इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री का पद हमारे देश में संवैधानिक गरिमा का पद है। यह देश के लाखों लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। राजनीति में आपके बीच इतने मतभेद नहीं होने चाहिए कि आप नैतिक सीमाओं को पार कर जाएं।