WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788000746', '216.73.216.133')

कलयुगी बेटे ने मां के किए कई टुकड़े, फिर शव के पास गाया गाना... इस दरिंदे की करतूत सुन दहल जाएगा दिल - Somanshu News

कलयुगी बेटे ने मां के किए कई टुकड़े, फिर शव के पास गाया गाना… इस दरिंदे की करतूत सुन दहल जाएगा दिल

कलयुगी बेटे ने मां के किए कई टुकड़े, फिर शव के पास गाया गाना… इस दरिंदे की करतूत सुन दहल जाएगा दिल

जशपुरनगर : बेटे ने धारदार हथियार से मां की हत्या करने के बाद शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित हथियार लहराते हुए शव के पास बैठ कर गाना गाता रहा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को आरोपित को काबू में करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के बेहराटोली मुहल्ले की है।

मां के किए टुकड़े, फिर गाया गानाजानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुनकुरी बेहराटोली निवासी जीत राम यादव के घर से अचानक चीख पुकार की आवाज आने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवाज सुन कर पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख कर लोग हैरान रह गए। मौके पर जीत राम की मां गुला बाई 70 वर्ष का शव रक्त रंजीत शव पड़ा हुआ था। चारों ओर खून फैला हुआ था। शव के पास मृतिका गुला बाई का बेटा जीत राम बगल के कमरे में बैठ कर गाना गा रहा था।

मौके पर पहुंचे लोगों ने जब शव के पास जाने की कोशिश की तो आरोपित जीत राम उत्तेजित हो गया और कुल्हाड़ी उठा कर लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बल का प्रयोग करते हुए आरोपी को पकड़ाएसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को भी आरोपित शव के पास नहीं आने दे रहा था। घटना स्थल के पास बैठ कर वह कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस टीम ने आरोपित को समझाईश देकर शांत कराने की कोशिश की। लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। अंततः जवानों ने घर में प्रवेश किया और बल का प्रयोग करते हुए आरोपित जीत राम से कुल्हाड़ी छिन कर उसे काबू में कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पंचानामें की कार्रवाई के बाद कुनकुरी पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मानसिक रोगी होने की आशंकाएसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आरोपित जीत राम की मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर जब कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वह अपनी मां के शव के पास बैठ कर गाना गा रहा था। इसके बाद उत्तेजित हो कर किसी को शव के पास आने नहीं दे रहा था। उसकी हरकतों से उसके मानसिक स्थिति को लेकर संदेह हो रहा है। उन्होनें बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

मिट्टी खेलते हुए गाना गाता रहा आरोपितअपनी वृद्व मां गुला बाई की हत्या करने के बाद आरोपित जीत राम शव के पास बैठ कर जब मैं रह ना पाऊंगा तो तेरे पास चला आऊंगा सोना गाता रहा। यह छोटा नागपुर क्षेत्र का एक लोक गीत है। गाना गाने के दौरान आरोपित घर के कच्चे फर्श की मिट्टी को उखाड़ कर खेलते हुए अजीब हरकतें करता रहा।

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आरोपित जीत राम की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपित नशे में तो नहीं है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *