WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1773922322', '85.208.96.196')

बड़ा ऐलान! सौरव गांगुली पहली बार बने हेड कोच, इस टीम का थामा हाथ - Somanshu News

बड़ा ऐलान! सौरव गांगुली पहली बार बने हेड कोच, इस टीम का थामा हाथ

बड़ा ऐलान! सौरव गांगुली पहली बार बने हेड कोच, इस टीम का थामा हाथ

 पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को SA20 लीग के आगामी सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रिंस अब कैपिटल्स कैंप में शाही रंग भरने के लिए तैयार हैं! हमें बेहद खुशी है कि सौरव गांगुली हमारे नए हेड कोच बने हैं। यह गांगुली का किसी पेशेवर क्रिकेट टीम के साथ बतौर हेड कोच पहला कार्यकाल होगा।

जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे गांगुली

गांगुली की नियुक्ति ठीक एक दिन बाद हुई जब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने कैपिटल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक्स पर ट्रॉट को धन्यवाद देते हुए लिखा था – जोनाथन ट्रॉट, आपकी लीडरशिप और टीम के प्रति समर्पण के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। आपके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं। गौरतलब है कि 2026 T2 वर्ल्ड कप से टकराव से बचने के लिए इस बार SA20 लीग का शेड्यूल आगे खिसकाया गया है। टूर्नामेंट अब 26 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच खेला जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि गांगुली की कोचिंग में प्रिटोरिया कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करती है।

गांगुली लंबे समय से कैपिटल्स के साथ

साल 2012 में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद से गांगुली ने विभिन्न प्रशासनिक और सलाहकार पदों पर काम किया है। वह 2015 से 2019 के बीच चार सालों तक बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष रहे। अक्टूबर 2019 में BCCI के अध्यक्ष बनने से पहले गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स IPL टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह 2023 में टीम निदेशक के रूप में कैपिटल्स में लौटे। अक्टूबर 2024 में JSW और कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के सह-मालिक जीएमआर समूहों के बीच एक समझौते के बाद गांगुली को JSW स्पोर्ट्स का क्रिकेट प्रमुख नियुक्त किया गया और उन्हें महिला फ्रैंचाइजी और प्रिटोरिया कैपिटल्स की देखरेख का काम सौंपा गया। दो साल पहले लीग के पहले संस्करण में उपविजेता रही प्रिटोरिया पिछले सीजन में 6 टीमों में पांचवें स्थान पर रही थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *