WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781319470', '216.73.216.117')

Shani Amavasya पर शिवजी की पूजा के समय करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप, खुशियों से भर जाएगा जीवन - Somanshu News

Shani Amavasya पर शिवजी की पूजा के समय करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Shani Amavasya पर शिवजी की पूजा के समय करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप, खुशियों से भर जाएगा जीवन

नई दिल्ली :  शनिवार 23 अगस्त को भाद्रपद अमावस्या है। यह दिन देवों के देव महादेव और पितरों को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत उनकी सहायक नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद भक्ति भाव से देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान करते हैं।

धार्मिक मत है कि शनि अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक पर शिव और शक्ति की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

साधक भक्ति भाव से शनि अमावस्या के दिन भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनि अमावस्या के दिन विधिवत देवों के देव महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

  1. मेष राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन ‘ॐ महाकाल नमः और ऊँ महेशाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  2. वृषभ राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए ‘ॐ उमापति नमः और ऊँ नित्याय नमः’ मंत्र का जप करें।
  3. मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की और उन्नति पाने के लिए ‘ॐ भोलेनाथ नमः और ऊँ वीराय नमः’ मंत्र का जप करें।
  4. कर्क राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन ‘ॐ चंद्रधारी नमः और ऊँ कूर्माङ्गाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  5. सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए अमावस्या के दिन ‘ॐ ज्योतिलिंग नमः और ऊँ गोचराय नमः’ मंत्र का जप करें।
  6. कन्या राशि के जातक जीवन में सफल होने के लिए अमावस्या के दिन ‘ॐ त्रिनेत्रधारी नमः और ऊँ वरिष्ठाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  7. तुला राशि के जातक भौतिक सुखो में वृद्धि पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन ‘ॐ केदारनाथ नमः और ऊँ श्रेष्ठाय नमः
  8. ‘ मंत्र का जप करें।
  9. वृश्चिक राशि के जातक अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त करने के लिए पूजा के समय ‘ॐ सोमनाथ नमः और ऊँ भव्याय नमः’ मंत्र का जप करें।
  10. धनु राशि के जातक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी पाने के लिए पूजा करते समय ‘ॐ महेश नमः और ऊँ क्रूराय नमः’ मंत्र का जप करें।
  11. मकर राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन पूजा करते समय ‘ॐ नागधारी नमः और ऊँ सर्वेशाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  12. कुंभ राशि के जातक शनि देव की कृपा पाने के लिए पूजा के समय ‘ॐ नीलेश्वर नमः और ऊँ वशिने नमः’ मंत्र का जप करें।
  13. मीन राशि के जातक सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए अमावस्या के दिन ‘ॐ गोरीशंकर नमः और ऊँ क्रूराय नमः’ मंत्र का जप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *