WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784642613', '198.244.242.183')

CG Cabinet: 21 अगस्त से पहले होगा CM साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किन नामों पर हो रही चर्चा - Somanshu News

CG Cabinet: 21 अगस्त से पहले होगा CM साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किन नामों पर हो रही चर्चा

CG Cabinet: 21 अगस्त से पहले होगा CM साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किन नामों पर हो रही चर्चा

 रायपुर: मुख्यमत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 21 अगस्त से पहले हो सकता है। शनिवार की शाम मुख्यमंत्री साय राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। चर्चा है कि प्रदेश में तीन नए मंत्रियों के नाम 18 या 19 अगस्त को घोषित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है। मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त से 10 दिनों के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली विदेश यात्रा में वे जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की तर्ज पर यहां भी फार्मूला लागू किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा में 90 विधायक हैं और वहां मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हैं। ठीक इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी 90 विधायक हैं। अब तक परंपरा के अनुसार राज्य बनने के बाद से केवल 13 मंत्री ही बनाए जाते रहे हैं।

3 नए मंत्रियों की कुर्सियां सुरक्षितलेकिन नियमों के अनुसार, विधानसभा सदस्यों की संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री बनाया जा सकता है। इस आधार पर 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री बनाने का रास्ता साफ हो सकता है। पूर्व मंत्री बृजमाेहन अग्रवाल के रायपुर सांसद बनने के बाद साय मंत्रीमंडल में अभी केवल 11 मंत्री कार्यरत हैं। ऐसे में तीन नए मंत्री बनने से पुराने मंत्रियों की कुर्सियां सुरक्षित रहेंगी।

मंत्रियों की दावेदारी में ये नामचर्चा है कि सत्ता संतुलन, जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मंत्रीमंडल का विस्तार किया जा सकता है। इसमें बिलासपुर से तीन बार मंत्री रह चुके विधायक अमर अग्रवाल, रायपुर से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले गजेंद्र यादव, अंबिकापुर से वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले व पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हराने वाले विधायक राजेश अग्रवाल के नाम की चर्चा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *