सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले चोरो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
सक्ति :प्रार्थी गणेश श्रीवास पिता सत्यनारायण श्रीवास उम्र 32 साल निवासी लोहराकोट थाना बाराद्वार का दिनांक 07.08.25 को थाना बाराद्वार उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.08.25 के 22.00 बजे से दिनांक 07.08.25 के 07-08 बजे के मध्य लोहराकोट के आश्रित ग्राम तांदुलडीह के मुक्तीधाम के पास 01 नग एचपी का समर्सिबल किसान पंप कीमती 10200 रूप्ये एवं बोर का केबल तार कीमती 10500 रूप्ये , पावर केबल 4800 रूप्यें जुमला 25500 रूप्यें को चोरी होना एवं रात में 11.30 – 12 बजे लोहराकेाट निवासी परदेशी सिदार एवं बलवंत सिह सिदार को बाइक में घूमते हुए देखा गया था संदेह के आधार पर दोनों संदेहियों पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में चोरी करना स्वीकार करने से आरोपी परदेशी सिदार से 01 नग एचपी का समर्सिबल किसान पंप कीमती 10200 रूप्ये एवं आरोपी बलवंत सिह सिदार से बोर का केबल तार कीमती 10500 रूप्ये , पावर केबल 4800 रूप्यें कुल जुमला 25500 रूप्ये एवं घटना मे प्रयुक्त मोसा. बजाज कंपनी का पल्सर को बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो आरोपीयो को आज दिनांक 08.08.2025 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। ’’उक्त कार्यवाही में थाना बाराद्वार समस्त स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।
