WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786212684', '216.73.217.179')

जन्माष्टमी से पहले घर में ले आएं ये चीजें, श्रीकृष्ण प्रसन्न हो बरसाएंगे कृपा - Somanshu News

जन्माष्टमी से पहले घर में ले आएं ये चीजें, श्रीकृष्ण प्रसन्न हो बरसाएंगे कृपा

जन्माष्टमी से पहले घर में ले आएं ये चीजें, श्रीकृष्ण प्रसन्न हो बरसाएंगे कृपा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार साल 2025 में 16 जुलाई के दिन मनाया जाएगा। इस दिन कृष्ण भक्तों के द्वारा व्रत, पूजन, भजन-कीर्तन आदि किया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से पहले यदि आप कृष्ण जी से जुड़ी कुछ चीजों को घर ले आते हैं तो जीवन में आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

मोर पंख लाएं घर 

जन्माष्टमी से पहले आपको मोरपंख घर लाना चाहिए। भगवान कृष्ण को मोरपंख अतिप्रिय है साथ ही मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मकता भी दूर होती है और घर का वास्तु भी सुधरता है। इसके साथ ही राहु के बुरे असर को भी घर में रखा मोरपंख दूर करता है।

गाय और बछड़े की मूर्ति घर में करें स्थापित

आप जन्माष्टमी से पहले गाय और बछड़े की मूर्ति घर ला सकते हैं। भगवान कृष्ण की प्रिय गाय माता की मूर्ति अगर आप घर ले आते हैं तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही जीवन की कई समस्याओं से भी आपको निजात मिलती है।

बांसुरी घर लाने से मिलेगा श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

जन्माष्टमी से पहले आप भगवान कृष्ण के प्रिय वाद्ययंत्र बांसुरी को भी घर ला सकते हैं। बांसुरी को घर में रखने से सौहार्द घर के लोगों में बना रहता है। इसके साथ ही भगवान कृष्ण की कृपा भी आपको प्राप्त होती है।

वैजयंती माला लाएं घर 

भगवान कृष्ण के श्रृंगार के दौरान उन्हें वैजयंती माला भी अर्पित की जाती है। वैजयंती माला भी आप जन्माष्टमी से पहले घर ला सकती है। इसे आप भगवान कृष्ण को भी अर्पित कर सकते हैं और खुद भी धारण कर सकते हैं।

शंख लाएं घर 

जन्माष्टमी से पहले आप शंख भी घर ला सकते हैं। शंख को घर लाना और जन्माष्टमी की पूजा में इसका इस्तेमाल करना आपके लिए शुभ साबित होगा। शंख को घर में रखने से घर का वातावरण सकारात्मकता से भरा रहता है।

तुलसी का पौधा 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले आपको तुलसी का पौधा घर अवश्य लाना चाहिए। तुलसी को घर लाने से आपको श्रीकृष्ण की कृपा तो प्राप्त होती ही है साथ ही विष्णु भगवान भी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही घर के लोगों को आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी जीवन में होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *