वन विभाग में बंपर तबादले, रायगढ़ से भी कई नाम

वन विभाग में बंपर तबादले, रायगढ़ से भी कई नाम

रायगढ़ :  छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने अहम प्रशासनिक सर्जरी की है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया है। वन विभाग द्वारा जारी आदेश में सहायक वन संरक्षक संवर्ग के 41 अधिकारी और 67 वन क्षेत्रपालों का तबादला किया गया है। योगेंद्र गंडेचा संलग्नाधिकारी रायगढ़ वनमंडल से उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन राजनांदगांव, आत्मानंद साय किण्डो वन

क्षेत्रपाल कापू परिक्षेत्र से लैलूंगा परिक्षेत्र धरमजयगढ़ वनमंडल, सूर्यकांत नेताम वनक्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी लैलूंगा से कापू परिक्षेत्र धरमजयगढ़ वनमंडल, राजेश चौहान वन क्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी करतला कोरबा वनमंडल से वन परिक्षेत्र अधिकारी छाल परिक्षेत्र धरमजयगढ़ वनमंडल, संजय लकड़ा वन क्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी पाली कटघोरा वनमंडल से वन परिक्षेत्र अधिकारी रायगढ़ परिक्षेत्र, लीला पटेल वन क्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी

रायगढ़ से वन परिक्षेत्र अधिकारी खरसिया, रोशन लाल सिदार प्रभारी उडऩदस्ता सुकमा से प्रभारी उडऩदस्ता रायगढ़, हीरालाल सरजाल वन क्षेत्रपाल काष्ठागार अधिकारी धरमजयगढ़ से गेमरेंजर गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थापना दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *