WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784663425', '198.244.183.138')

कलेक्टर ने 55 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन - Somanshu News

कलेक्टर ने 55 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन

कलेक्टर ने 55 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन

सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं और विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए. इस पर कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत 55 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब प्राप्त होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान अपर कलेक्टर एस.के. टंडन और सीईओ इंद्रजीत बर्मन भी उपस्थित रहे. कलेक्टर ने कलेक्टोरेट, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग (PWD), जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीईओ, बीआरसी, आदिवासी विकास सहित कई शाखाओं का निरीक्षण किया. जिन कर्मचारियों के नाम नोटिस में शामिल हैं, उनमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेशम लाल कोसले, कलेक्टोरेट के सहायक ग्रेड-2 शैलेन्द्र पटेल, सोमदत्त पटेल, ममता नंदे, भू-अभिलेख शाखा के कमल सिंह ठाकुर, विकास साहू, गीता नायक, खनिज शाखा के सूरज महंत, अनुराग नंद, ज्योति पाल, गिरिवर कुर्रे, करम यादव, इंदु प्रधान, रितेश साहू, डी.के. हरदिहा, संतोष देवांगन, पिंकी कंवर, मिनकेतन जायसवाल, राजेश गुप्ता, अरविंद पटेल, निशांत यादव, कांता उरांव, संजय सिदार, सुभाष उरांव, पूजा बरेठ, अंजनी अरिल्ले, सोमेश्वर यादव, साधुराम साव, ठाकुर राम राठिया, गिरीश पटेल, गजेन्द्र यादव, छवि श्याम धृतलहरे, लोमेश राठिया, सत्यानंद अजगल्ले, नितीश निराला, एन.के. भारती, एस.आर. अजय, रविन्द्र पटेल, रूपा रत्नेश, मधु देवांगन, विवेक सिदार, पंकज साहू, उमाकांत और बाल्मीकि सिदार शामिल हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *