WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784771263', '216.73.216.25')

18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त - Somanshu News

18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग की टीम आज 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी संत्री शराब जब्त की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  अभिषेक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र गेंदाटोला के ग्राम बड़े मासूल में एक व्यक्ति बिरेंद्र जगने के कब्जे से 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी संत्री शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

तिवारी ने बताया कि अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले के होटल, ढाबों और शराब दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होटल-ढाबों की नियमित जांच करें और अवैध मदिरा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *