अवैध शराब माफिया में हड़कंप जैजैपुर थाना प्रभारी जी एस राजपूत की सराहनीय पहल
- जैजैपुर पुलिस ने महुआ से बनी अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, जमीन के नीचे छुपी शराब भी बरामद और लगभग 70 अपराधियो जेल की सलाखें में बंद
- जैजैपुर थाना अंतर्गत 49 गांवों को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए निरंतर चल रहा प्रभावी अभियान
जैजैपुर : जैजैपुर थाना अंतर्गत थाना प्रभारी जी एस राजपूत की साहसिक और योजनाबद्ध कार्यशैली के चलते अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। महुआ अवैध शराब के निर्माण और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई ने शराब माफिया के छक्के छुड़ा दिए हैं। जैजैपुर थाना अंतर्गत 49 गावो में अवैध शराब के खिलाफ जो दृढ़ता और हिम्मत दिखाई है, उससे शराब माफिया घबराए हुए हैं। उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ने माफियाओं को कई बार करारी चोट पहुंचाई है।जैजैपुर पुलिस विभाग की लगातार छापेमारी और कड़ी कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे में शामिल तस्कर दबे कदमों से नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी राजपूत की इस सक्रियता ने जैजैपुर क्षेत्र में अवैध शराब पर लगाम कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्षेत्र की सड़कों पर सघन चेकिंग के साथ-साथ माफियाओं के अड्डों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है,और की जा रही है।
शराब माफियाओं ने पुलिस की नजर बचाने के लिए शराब को जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाने का नया तरीका अपनाया,और नहर की किनारे में छुपाने की नया तरीका अपनाया है लेकिन पुलिस विभाग की टीम ने न केवल ऐसे ठिकानों को पकड़ लिया, बल्कि वहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर माफियाओं की कमर तोड़ दी। थाना प्रभारी जैजैपुर की संयुक्त टीम ने जैजैपुर क्षेत्र के 49 गावो के कई स्थानों पर दबिश देकर करीब 100 लीटर अवैध और कच्ची शराब जब्त की। जैजैपुर पुलिस विभाग की सक्रियता केवल नगर पंचायत जैजैपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि 49 गावो से लगे इलाकों में भी खास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिकारियों ने विभिन्न रोड चेकिंग अभियान चलाकर आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है जिससे तस्करों की शराब की सप्लाई रुक गई है।
थाना प्रभारी जी एस राजपूत ने बताया कि उनकी टीम लगातार अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए है। माफियाओं को अब कोई भी चालाकी करने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, हमारे अभियान का मकसद 49 गावो को शराब माफिया से पूरी तरह मुक्त कराना है। किसी भी कीमत पर कानून को कमजोर नहीं होने देंगे। पिछले कुछ महीनों में जैजैपुर पुलिस विभाग ने थाना अंतर्गत में दर्जनों अवैध शराब भट्टियों को तबाह किया है और लगभग 70 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखें में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जैजैपुर के नेतृत्व में यह अभियान कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध शराब के दुष्प्रभावों को खत्म करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है जैजैपुर पुलिस विभाग की यह सक्रियता न केवल जैजैपुर क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे आने वाले समय में युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों से बचाने में भी मदद मिलेगी। अवैध शराब के खिलाफ यह जंग आने वाले समय में और भी तेज होगी, और थाना प्रभारी जैजैपुर का समर्पण इस दिशा में जैजैपुर थाना अंतर्गत 49 गांवों को एक साफ और स्वस्थ समाज बनाने का बीड़ा उठाए हुए है। प्रशासन की इस सख्ती से स्पष्ट हो गया है कि अवैध शराब माफिया अब छुप नहीं सकता और जल्द ही पूरे 49 गांवों से उसका सफाया हो जाएगा।
