WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776703146', '185.191.171.11')

खनिज निगम अध्यक्ष का सपना दिखा महिला ने भाजपा नेता को ही ठग लिया, लगाई 41 लाख की चपत - Somanshu News

खनिज निगम अध्यक्ष का सपना दिखा महिला ने भाजपा नेता को ही ठग लिया, लगाई 41 लाख की चपत

खनिज निगम अध्यक्ष का सपना दिखा महिला ने भाजपा नेता को ही ठग लिया, लगाई 41 लाख की चपत

 केशकाल: छत्तीसगढ़ में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर भाजपा नेता संतोष कटारिया से 41 लाख से अधिक की ठगी हो गई। कटारिया केशकाल के भाजपा कोर ग्रुप सदस्य और कोंडागांव के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। कटारिया की शिकायत पर आरोपी महिला और एक पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

केशकाल पुलिस के अनुसार रायपुर निवासी राजीव सोनी के माध्यम से कटारिया की पहचान एक महिला काजल जोशी से हुई। वह खुद को नागपुर और दिल्ली निवासी बताकर भाजपा और आरएसएस से जुड़ी पदाधिकारी बताती थी। काजल ने केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ नेताओं से करीबी संबंध होने का दावा करते हुए कटारिया को खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया और इसके लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की।

कई बार में दिए 41 लाख रुपयेभाजपा नेता ने तत्काल इतनी बड़ी राशि उपलब्ध न होने की बात कहते हुए पहले 20 लाख रुपये 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में नकद दिए। इसके बाद 26 सितंबर को काजल के भेजे गए क्यूआर कोड के माध्यम से 1 लाख 30 हजार रुपये वाट्सएप से ट्रांसफर किए।

अक्टूबर 2024 में रायपुर के होटल क्लार्क में दोनों आरोपितों को 20 लाख रुपये नकद दिए गए। इस प्रकार कुल 41 लाख 30 हजार रुपये की राशि आरोपितों को दी गई।

कटारिया ने बताया कि इतनी राशि देने के बाद भी जब निगम मंडल की नियुक्तियों में उनका नाम नहीं आया, तो उन्होंने काजल जोशी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह फोन उठाने से बचने लगी।

संदेह होने पर भाजपा के अन्य नेताओं से जानकारी जुटाई, तो पता चला कि काजल जोशी नाम की कोई महिला पार्टी से जुड़ी नहीं है। बाद में महिला का दूसरा नाम कोमल इंगुले भी सामने आया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *