WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784637464', '198.244.183.149')

डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही : 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही : 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही : 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सक्ति :  पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) हो रहे अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। दिनांक 21.07.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धूरकोट का जयकिशन टंडन अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी जयकिशन टंडन पिता स्व. एकादशी टंडन उम्र 35 साल ग्राम धूरकोट थाना डभरा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रु. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 231/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 21.07. 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक. निरी. एच. एन. ताम्रकर, आरक्षक शिव यादव, एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *