WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777115099', '85.208.96.210')

07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही - Somanshu News

07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही

07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही

सक्ति: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था।

घटना दिनांक 21.07.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम पेंडरूवा के मुक्ता रोड में अपने घर के सामने अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु रखा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी राम लाल सारथी पिता कसरत सारथी उम्र 27 वर्ष साकिन पेंडरूवा थाना चन्द्रपुर जिला सक्ति के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 21.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्र आर 52 रामनारायण राठौर , आर खिलेश्वर साहू,दिलदार निराला, महेंद्र राठौर का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *