WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784686315', '216.73.216.43')

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सी.सी.रोड का भूमिपूजन - Somanshu News

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सी.सी.रोड का भूमिपूजन

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सी.सी.रोड का भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा :  विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम पंचायत खोखसा में 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सी.सी.रोड का भूमिपूजन किया। ज्ञात हो कि ब्यास कश्यप ने ग्राम पंचायत खोखसा में खाटू श्याम प्रेम मंदिर से मेन रोड खोखसा तक सी.सी.रोड निर्माण के लिए विधायक निधि से 10.00 लाख रूपये राशि की अनुशंसा प्रदान की है। इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि खाटू श्याम मंदिर ने जिला मुख्यालय को एक नई पहचान दी है। दूर-दूर से श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन के लिए यहां आते हैं। सी.सी.रोड निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को भी अपने दैनिक आवागमन में सुविधा होगी। सी.सी.रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति तथा ग्रामवासियों ने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत खोखसा के सरपंच आकाश सिंह चैहान, पंच राजू यादव, जीतेन्द्र चैहान, संतोष सिंह चैहान, विक्रम सिंह चैहान, शोभा केंवट, शिव कुमार केशरवानी, राजू अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, भगवान सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *