अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सक्ती  : थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) , श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 19/07/2025 को मुखबीर सूचना पर तीन अलग-अलग जगह पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जो (01) सुमित कुमार जांगड़े पिता शनि राम जांगड़े उम्र 26 साल साकिन तुषार थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ.ग. को घर के सामने गली मे अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई करीब 05 लीटर कच्ची महुआ शराब व 01 नग सफेद रंग के 1 लीटर छमता वाले पानी बॉटल मे 01 लीटर कच्ची महुवा शराब कुल 06 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 600 /रु, (02) महेंद्र सहिस पिता स्व. रण्वीर सहिस उम्र 32 साल साकिन ओड़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ति (छ. ग.) को घर के सामने गली मे अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 1 नग 5 लीटर छमता वाले पीले रंग के प्लास्टिक जारीकेन मे 5 लीटर कच्ची महुवा शराब व 1 नग 5 लीटर छमता वाले प्लास्टिक जरिकेन मे 4 लीटर कच्ची महुवा शराब कुल 09 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 900/ रु, व (03 )सुरेश तुरकेल पिता स्व.पुनीराम तुरकेल उम्र 55 साल साकिन ओड़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ति ( छ. ग.) को अपने घर के सामने गली मे अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर छमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन मे भरी 05 लीटर कच्ची महुवा शराब व 1 नग हरे रंग के 2 लीटर छमता वाले पानी बॉटल मे 02 लीटर कच्ची महुवा शराब कुल करीब 07 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 700/रु को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तीनो आरोपीगण का जेल वारंट बनने से तीनो आरोपीगण को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, प्र. आर. 10 अनूप खलखो, प्र. आर.08 लक्ष्मीनारायण कंवर, आर. 169 प्रहलाद सोनवानी, आर. 85 चंदू सिदार, आर. 234 जय प्रकाश उराव, आर. 210 कामता मार्चे, आर. 192 मनोज लहरे, व. म आर. 393 पूजा सिदार का विशेष योगदान रहा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *