WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784794058', '216.73.216.25')

जमीन बिक्री करने के नाम से लाखो रूपये लेकर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

जमीन बिक्री करने के नाम से लाखो रूपये लेकर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जमीन बिक्री करने के नाम से लाखो रूपये लेकर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी शंकर लाल खुंटे एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा ग्राम कुरमा का विवादित भूमि जो बैंक में बंधक होने के बावजूद भी आवेदिका लता कुर्रे के साथ सौदा कर शपथ पत्र में इकरार कर आवेदिका से अग्रिम राशि 450000/ रू लेकर जमीन रजिस्ट्री न कर धोखाधडी करना, सौदा रकम को वापस मांगने पर प्रार्थीया को अश्लील गाली गलौच करना जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व दिनांक 12.11.2024 को थाना बलौदा में अप0क्र0 403/24 धारा 294,506, 419,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण के आरोपी अजय खुंटे निवासी कुरमा जो घटना दिनांक से फरार था जिसका पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव उपनिरीक्षक राजेश कुमार साह, आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर, विनोद मनहर का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *