WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784663032', '54.38.147.52')

ED के एक्शन पर प्रियंका का ट्वीट: लिखा- छत्तीसगढ़ में हो रही विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश - Somanshu News

ED के एक्शन पर प्रियंका का ट्वीट: लिखा- छत्तीसगढ़ में हो रही विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

ED के एक्शन पर प्रियंका का ट्वीट: लिखा- छत्तीसगढ़ में हो रही विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

रायपुर :  कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सरकार जंगलों को अडानी को देने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार करने को लेकर भी तंज कसा है। साथ ही कहा कि, राज्य में विपक्ष की आवाज को भाजपा कुचलने रही है।

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा- भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ED ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश- प्रियंका गांधी

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 11 सालों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *