WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778358342', '198.244.168.8')

सेहत पर हावी हो रही है डायबिटीज, करें इन जड़ी बूटियों का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल - Somanshu News

सेहत पर हावी हो रही है डायबिटीज, करें इन जड़ी बूटियों का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

सेहत पर हावी हो रही है डायबिटीज, करें इन जड़ी बूटियों का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो वाकई में चिंता का एक विषय है। आयुर्वेद के मुताबिक कुछ जड़ी बूटियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए ऐसी ही कुछ जड़ी बूटियों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिनका सेवन करना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

फायदेमंद त्रिफला पाउडर

क्या आपने कभी त्रिफला पाउडर खाया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए त्रिफला पाउडर को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जो लोग नेचुरली हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, वो त्रिफला चूर्ण का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिफला चूर्ण आपकी गट हेल्थ को सुधारकर कब्ज की समस्या को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

कर सकते हैं आंवला का सेवन

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला खाने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट रिच आंवला ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप हर रोज सही मात्रा में और सही तरीके से आंवला का सेवन करते हैं, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।

फायदेमंद एलोवेरा जूस

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एलोवेरा जूस आपकी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकता है। हर रोज एलोवेरा जूस पीना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल कर सकते हैं और यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को एलोवेरा जूस पीने की सलाह दी जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *