WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776833979', '144.76.67.108')

सड़क पर बैठे गौवंशों पर चढ़ा दी गाड़ी: 17 मवेशियों की मौत, 5 घायल - Somanshu News

सड़क पर बैठे गौवंशों पर चढ़ा दी गाड़ी: 17 मवेशियों की मौत, 5 घायल

सड़क पर बैठे गौवंशों पर चढ़ा दी गाड़ी: 17 मवेशियों की मौत, 5 घायल

 कोटा :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गौवंशों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचल दिया। इस दौरान 17 गायों की मौत हो गई। वहीं 5 मवेशी घायल बताए जा रहे हैं। ग्राम बारीडीह में पेट्रोल पंप के पास बैठे गायों को कुचलते हुए गाड़ी आगे निकल गई। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर 20 से ज्यादा मवेशी बैठे थे। इस दौरान रतनपुर तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को अपनी चपेटे में ले लिया। बताया जा रहा है की हाईवा की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते 17 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच मवेशी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

आरोपी गिरफ्त से बाहर
बेदर्दी के साथ मवेशियों को कुचलते हए हाईवा वाहन आगे निकल गई। इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी रोकना उचित नहीं समझा। फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *