WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780230179', '92.222.108.98')

रायगढ़ मारपीट का वीडियो वायरल, थाने के पास हुआ बचाने कोई नहीं आए - Somanshu News

रायगढ़ मारपीट का वीडियो वायरल, थाने के पास हुआ बचाने कोई नहीं आए

रायगढ़ मारपीट का वीडियो वायरल, थाने के पास हुआ बचाने कोई नहीं आए

रायगढ़ :  जिले में स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद 2 पक्षों में मारपीट हो गई। 12 जुलाई की शाम जूटमिल थाने से 100 मीटर की दूरी पर 6 युवकों ने मिलकर बाइक सवार युवक को जमीन में गिराकर थप्पड़ और घूसों से मारा, बचाव करने आए दोस्तों को भी पीटा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित गजानंद चंद्रा (22 साल) के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारी फिर गाली गलौज करने लगे। वहीं उससे शराब पीने के लिए 5 हजार रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। पैसे नहीं देने पर जेब से जबरन पैसा निकाल लिया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने भी बिना वजह आरोपी बनाने की बात कही।

पीड़ित गजानंद सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उल्खर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अपने साथी हृदयानंद यादव और विरेंद्र सिदार के साथ बाइक पर सवार होकर केलो विहार शिव मंदिर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था।

जहां पूजा के बाद शाम साढ़े 7 बजे बाइक पर सवार होकर तीनों मिट्ठू मुड़ा अपने साथी से पूजा कार्यक्रम की चर्चा करने जा रहे थे। तभी जूटमिल रोड पर एक स्कूटी सवार बिना सिग्नल को अपनी वाहन को कुली लाईन की ओर मोड़ दिया। इससे उनकी बाइक स्कूटी से टकरा गई।

स्कूटी सवार दीपक सिंह और उसके साथी गाली गलौज करने लगे। गजानंद चंद्रा ने गाली-गलौज करने से मना किया तो वहां बंटी, आकाश सिंह, कृष्णा, सत्येन्द्र सिंह, दीपक और करन चौहान आकर शराब के लिए रुपए मांगने लगे। गजानंद ने अपने रिपोर्ट में लिखाया कि जब उन्हें रुपए देने से मना किए तो दीपक सिंह ने जेब में रखे 5 हजार रुपए को लूट लिया और लात-घूसों से उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान गजानंद के दोस्तों ने बीच बचाव किया, तो उन्हें भी मारा। इससे उनके सिर, हाथ, पैर में चोट पहुंची।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *