तीन हफ्ते बाद भी फीकी नहीं पड़ी आमिर खान की फिल्म, बैकफुट पर आ गई ‘मां’
नई दिल्ली : आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ़्ते पूरे करने वाली है। फिल्म 20 जून को रिलीज हुई थी। तब से लेकर अभी तक इसका सफर काफी अच्छा रहा है। भले ही पहले दो हफ्तों की तुलना में फिल्म ने अपने तीसरे हफ्तें में अभी तक गिरावट दिखाई हो लेकिन काजोल की मां और अनुराग बासु की मेट्रो इन दिनों के बीच इसने मजबूत पकड़ बनाई हुई है।
क्या रही फिल्म की सबसे मजबूत कड़ीआमिर खान के साथ फिल्म में जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आई थीं। उनके साथ में 10 डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चे थे जोकि फिल्म की जान थे। आमिर खान ने इस फिल्म के लिए सबसे अच्छी बात ये की थी कि उन्होंने किसी कलाकार को ना लेकर इस बीमारी से सच में ग्रस्त बच्चों को लिया। सितारे जमीन पर को प्रशंसकों और क्रिटिक्स दोनों से ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली क्योंकि इसकी कहानी काफी इमोशनल है। 90 करोड़ रुपये के कथित बजट पर बनी फिल्म साल 2018 की स्पेनिश स्पोर्ट्स-कॉमेडी ड्रामा “कैंपियोन्स” का हिंदी रूपांतरण है।
पहला हफ्ता: 88.9 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता: 46.5 करोड़ रुपये
19वें दिन: 1.91 करोड़ रुपये
20वां दिन : 1.17 करोड़ रुपये
कुल – 153.17 करोड़ रुपये
सितारो जमीन पर की विदेशों में कमाई भी बेहतरीन है। आगे आने वाले दिनों में इस अन्य फिल्मों से और भी तगड़ा कॉम्पटीशन मिलने वाला है।
