WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781943796', '216.73.217.32')

अयाेध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु, 3 महिलाओं की मौत, 4 की हालत गंभीर - Somanshu News

अयाेध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु, 3 महिलाओं की मौत, 4 की हालत गंभीर

अयाेध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु, 3 महिलाओं की मौत, 4 की हालत गंभीर

रायपुर : अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार टेम्पो पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से करीब 20 लोग दर्शन के लिए अयोध्या गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग टेम्पो (CG10 BP-8657) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शहडोल जिले के जोरा गांव के पास सुबह करीब 5 बजे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग इधर-उधर बिखर गए। चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे की खबर मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उन्हें ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

तीन की मौत, चार की हालत गंभीर
मृतकों की पहचान गायत्री कंवर (55 वर्ष), मालती पटेल (50 वर्ष) और इंदिरा बाई के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि, हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई है, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वाहन की तेज रफ्तार और चालक का संतुलन खोना दुर्घटना का कारण हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *