WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784670395', '51.195.183.111')

बुलडोजर एक्शन: रामानुजगंज में अवैध निर्माण हुआ जमींदोज - Somanshu News

बुलडोजर एक्शन: रामानुजगंज में अवैध निर्माण हुआ जमींदोज

बुलडोजर एक्शन: रामानुजगंज में अवैध निर्माण हुआ जमींदोज

बलरामपुर: रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में वन विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई. अतिक्रमणकारियों के कब्जे से करीब पंद्रह हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया. वन विभाग की जमीन पर बनाए गए आठ घरों को भी तोड़ा गया. इस कार्रवाई के दौरान रामानुजगंज एसडीएम, तहसीलदार, रेंजर सहित वन और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.

जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के विजयनगर सर्किल अंतर्गत चुमरा गांव के लोगों ने कब्जा कर रखा था. वन विभाग की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर खेती की जा रही थी. कुछ लोगों ने तो मकान तक बना लिए थे. आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग पंद्रह हेक्टेयर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया. अवैध कब्जा कर बनाए गए 8 मकानों को भी तोड़ा गया.

विजयनगर सर्किल के चुमरा बीट कक्ष क्रमांक पी 3461 में गांव के कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया था. वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेतीबाड़ी किया जा रहा था. पूर्व में हमने कारण बताओ नोटिस जारी कर वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को भी कहा था. जब उन लोगों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया दस्तावेज सामने नहीं रखे तब हमने भारतीय वन अधिनियम की धारा के तहत वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के सहयोग से करीब पंद्रह हेक्टेयर वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए आठ अवैध घरों को भी तोड़ा: निखिल सक्सेना, रेंजर, रामानुजगंज

बुलडोजर एक्शन के दौरान मौजूद रहे अधिकारी: वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को खाली कराने के दौरान रामानुजगंज एसडीएम आनंद नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा, रेंजर निखिल सक्सेना सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *