WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784571424', '51.68.247.202')

जगरगुण्डा एरिया कमेटी में सक्रिय 02 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार - Somanshu News

जगरगुण्डा एरिया कमेटी में सक्रिय 02 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

जगरगुण्डा एरिया कमेटी में सक्रिय 02 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

सुकमा : जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर शुक्रवार को थाना चिंतलनार से उनि. विमल वट्टी थाना प्रभारी चिंतलनार के हमराह जिला बल का बल, थाना चिंतागुफा से उनि. कुलदीप राय के हमराह जिला बल एवं कैम्प पुलनपाड़ से एसी. अमन अभिषेक कुमार के हमराह 223 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी केसो ड्यूटी एवं नक्सल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम तिम्मापुरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम की घेराबंदी कर थाना चिंतलनार के प्रकरण में फरार चल रहे जगरगुण्डा एरिया कमेटी के सक्रिय 02 नक्सलियों जो क्रमषः (1) हेमला सुक्का पिता हेमला भीमा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिम्मापुरम जिला सुकमा (छ0ग0), (2) तेलाम हड़मा पिता स्व. जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम तिम्मापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0) को पकड़ा गया।

पकड़े गये दोनों नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.06.2025 को ग्राम तिम्मापुरम के ग्रामीण मुचाकी हितेश को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की नीयत से लाठी/डण्डे से मार-पीट करना एवं रस्सी से गला घोंटा गया। ग्रामीण मुचाकी हितेश को मृत समझ कर अधमरा छोड़कर कर जंगल की ओर भाग जाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहे है। घटना के संबंध में थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 06/2025 धारा 109, 190, 191, 140, 391 भारतीय न्याय संहिता, 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त घटना में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को आज शनिवार को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।सभी घटना में संलिप्ता अन्य नक्सली आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *