WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788077854', '2a03:2880:f814:32::')

सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद ही नहीं, नुकसानदायक भी साबित हो सकता है चुकंदर - Somanshu News

सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद ही नहीं, नुकसानदायक भी साबित हो सकता है चुकंदर

सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद ही नहीं, नुकसानदायक भी साबित हो सकता है चुकंदर

खाने-पीने की किसी भी चीज की अति यानी ज्यादा मात्रा में किसी खाने-पीने की चीज का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर तभी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं, जब चुकंदर को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए। आइए ज्यादा मात्रा में बीटरूट खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।

हो सकती है लो ब्लड प्रेशर की समस्या

हाई ब्लड प्रेशर के दौरान अक्सर चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि चुकंदर खाकर ब्लड प्रेशर पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन कर लिया जाए, तो लो ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो सकती है जिसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा

चुकंदर में ऑक्सलेट मौजूद होता है। यही वजह है कि ज्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन करने की वजह से किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह लिए चुकंदर को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मात्रा में चुकंदर खाने की वजह से लिवर की सेहत भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

बन सकते हैं पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार

क्या आप जानते हैं कि चुकंदर में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है? जरूरत से ज्यादा मात्रा में चुकंदर को कंज्यूम करने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ब्लोटिंग और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचने के लिए लिमिट में रहकर ही चुकंदर को डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *