WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786097782', '216.73.217.7')

किशमिश शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद होती है? जानिए कैसे खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ - Somanshu News

किशमिश शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद होती है? जानिए कैसे खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

किशमिश शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद होती है? जानिए कैसे खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

मेवा के नाम पर ज्यादातर घरों में आपको काजू किशमिश तो मिल ही जाएंगे। किशमिश काफी सस्ती आती हैं लेकिन सेहत को जबरदस्त फायदे पहुंचाती हैं। इसलिए रोजाना 8-10 किशमिश जरूर खानी चाहिए। किशमिश वैसे तो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छी है, लेकिन कुछ खास अंगों के लिए किशमिश करिश्माई फायदे करती है। शरीर में खून बढ़ाने से लेकर आंतों को स्वस्थ रखने तक में किशमिश बहुत फायदेमंद साबित होती है। आइये जानते हैं किशमिश कौन से अंग के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होती है?

किशमिश कौन से अंग के लिए फायदेमंद है?

रोजाना किशमिश खाने से शरीर के कई अंगो को फायदा मिलता है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से किशमिश आंत और पाचन को अच्छा बनाने में मदद करती है। रोजाना किशमिश खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। गट हेल्थ में सुधार के लिए और कब्ज की समस्या दूर करने के लिए डेली किशमिश खानी चाहिए। किशमिश में हार्ट के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

हड्डियों के लिए किशमिश

किशमिश में कई विटामिन पाए जाते हैं और कैल्शियम की मात्रा भी अच्छी होती है। इसलिए रोजाना किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर शरीर में खून की कमी हो रही है तो किशमिश खाने से खून बढ़ता है और हीमोग्लोबिन में सुधार आता है। विटामिन ए होने की वजह से किशमिश आंखों के लिए और त्वचा के लिए अच्छा ड्राईफ्रूट मानी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भी रोजाना किशमिश खाने से फायदा मिलता है।

किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका

किशमिश को आप सूखा, दूध में डालकर या किसी मिठाई में डालकर खा सकते हैं। वैसे किशमिश के भरपूर फायदे लेने हैं तो इसे खाने का बेस्ट तरीका है कि पानी में भिगोकर खाना। 10 किशमिश को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट किशमिश खा लें और पानी पी लें। इस तरह किशमिश का सेवन सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *