WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784732642', '2a03:2880:f812:18::')

अवैध पशु तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार, दो गाड़ियों से 6 भैंस बरामद. - Somanshu News

अवैध पशु तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार, दो गाड़ियों से 6 भैंस बरामद.

अवैध पशु तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार, दो गाड़ियों से 6 भैंस बरामद.

राजनांदगांव :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. लालबाग थाना पुलिस ने 2 गाड़ियों को रोककर तलाशी ली, जिसमें 6 भैंस बरामद हुईं. सभी भैंस की कुल कीमत 13लाख 40 हजार बताया जा रहा है.

पुलिस ने भैंसों को कब्जे में लिया और दोनों वाहनों को जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं.

लालबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों से अवैध रूप से मवेशी भरकर दुर्ग से नागपुर की ओर कत्लखाने ले जाए जा रहे हैं. इस सूचना पर फरहद चौक में चेकिंग प्वाइंट लगाया गया.

चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग का बिना नंबर का पिकअप वाहन रोका गया. इसमें चार नग भैंस, जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख 15 हजार रुपये बताई गई, भरी हुई थीं. वहीं, एक अन्य वाहन (दोस्त प्लस एलएस वाहन क्रमांक CG-04-NL-6724) की तलाशी में दो नग भैंस, जिनकी कीमत 7 लाख 31 हजार रुपये आंकी गई, बरामद की गई.

नहीं दिखा सके कोई वैध दस्तावेज

पुलिस ने जब आरोपियों से मवेशियों की खरीद-बिक्री या परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके. इस पर मौके पर ही गवाहों के समक्ष मवेशी और दोनों वाहन जप्त कर लिए गए.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लालबाग में दो अलग-अलग अपराध क्रमांक क्रमश: 297/25 और 298/25 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

गिरफ्तार सभी चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *