सरपँच सुनीता रमेश साहू ने रथयात्रा की दी बधाई, कहा – यह पर्व एकता और भक्ति का प्रतीक

जैजैपुर। विकास खण्ड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा सरपँच सुनीता रमेश साहू (पत्रकार) ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर ग्रामवासियों एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सरपँच सुनीता रमेश साहू ने कहा कि रथयात्रा देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। पुरी धाम समेत कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की यह यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। यह पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द का प्रतीक है।छत्तीसगढ़ के साथ साथ मेरी गांव कोटेतरा में भी भगवान जगन्नाथ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। उत्कल समाज और स्थानीय श्रद्धालु हर साल पूरे भक्ति-भाव से रथयात्रा का आयोजन करते हैं। यह पर्व हमें एकता, सेवा और सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
