पूर्व विधायक शैलेश पांडेय से मांगी 20 लाख की फिरौती, न देने पर बच्ची को उठाने की धमकी

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय से मांगी 20 लाख की फिरौती, न देने पर बच्ची को उठाने की धमकी

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा कॉल प्राप्त हुआ है। यह कॉल उनके मोबाइल पर नहीं बल्कि उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने सिर्फ फिरौती नहीं मांगी, बल्कि यह भी कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो एक परिचित की बेटी को अगवा कर लिया जाएगा।

धमकी भरे इस कॉल के बाद पूर्व विधायक के घर में दहशत का माहौल है। शैलेश पांडेय ने तत्काल सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉल डिटेल्स खंगालने और ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू की जांच की जा रही है। पूर्व विधायक को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है और कॉल करने वाले की पहचान जल्द सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *