WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785993133', '216.73.216.236')

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 9 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 9 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 9 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

रायपुर :राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. 9 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इसका आदेश आज गृह विभाग ने जारी किया है.

आईपीएस प्रभात कुमार को पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, आईपीएस विकास कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, आईपीएस पूजा कुमार को पुलिस अधीक्षक (रेडियो) बिलासपुर, आईपीएस मयंक गुर्जर को सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बीजापुर, आईपीएस संदीप कुमार पटेल को 16वीं वाहिनी, छस बल नारायणपुर, आईपीएस राजनला स्मृतिक को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा रॉबिन्सन गुरिया को पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर, चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-चौकी, उमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानी 14वीं वाहिनी छस बल धनोरा (बालोद) की जिम्मेदारी दी गई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *