WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786097774', '216.73.217.7')

ट्रक से बचने के चक्कर में कार 25 फीट नीचे नहर में गिरी, 3 गंभीर - Somanshu News

ट्रक से बचने के चक्कर में कार 25 फीट नीचे नहर में गिरी, 3 गंभीर

ट्रक से बचने के चक्कर में कार 25 फीट नीचे नहर में गिरी, 3 गंभीर

कोरबा : जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी नहर में जा गिरी। घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर के पास हुई। कार में 5 लोग सवार थे, जिन्हें राहगीरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग जांजगीर से दीपका की ओर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सीधे नहर में गिर गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत भीड़ को नियंत्रित कर यातायात को सामान्य किया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य कार नहर में गिर गई थी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि यदि इस बार नहर में पानी ज्यादा होता, तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में भी कोरबा जिले में एक पिकअप वाहन के नहर में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *