WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786203726', '216.73.216.140')

आत्मानंद स्कूल में शिक्षक की कमी : कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे, कहा – हमें शराब दुकान नहीं शिक्षक चाहिए, कलेक्टर ने छात्रों को भेज दिया DEO ऑफिस - Somanshu News

आत्मानंद स्कूल में शिक्षक की कमी : कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे, कहा – हमें शराब दुकान नहीं शिक्षक चाहिए, कलेक्टर ने छात्रों को भेज दिया DEO ऑफिस

आत्मानंद स्कूल में शिक्षक की कमी : कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे, कहा – हमें शराब दुकान नहीं शिक्षक चाहिए, कलेक्टर ने छात्रों को भेज दिया DEO ऑफिस

बेमेतरा :  शिक्षा सत्र शुरू हुए हफ्तेभर हो गया है, लेकिन बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री शिवलाल राठी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक की कमी है. इस मामले को लेकर स्कूली बच्चे आज कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां कलेक्टर से स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की.

कलेक्टर के पास पहुंचे छात्रों ने कलेक्टर के जवाब से असंतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि समस्या का समाधान करने के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा. हमें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाने की बात कही. छात्रों ने कहा कि सरकार प्रदेश में शराब दुकान खोल सकती है, लेकिन स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए कोई योजना नहीं है. हमें शराब दुकान नहीं स्कूल में शिक्षक चाहिए.

शिक्षक की समस्या बताने पर प्रिंसिपल कहते हैं टीसी निकाल लो

स्कूली बच्चों ने बताया कि अभी लगातार स्कूल जा रहे हैं, लेकिन हायर सेकेंडरी के लिए विषय शिक्षक ही नहीं है. इस बात को लेकर प्रिंसिपल से बात किए तो उन्होंने डिजिटल माध्यम से स्टडी करने की बात कही. साथ ही यह भी कहा कि अगर नहीं पढ़ सकते तो स्कूल से टीसी निकालकर ले जाओ. ऐसे में छात्रों ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है.

जल्द शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी : कलेक्टर

वहीं इस मामले में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्कूल में जल्द शिक्षक की व्यवस्था करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने की बात कही है.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *