IND vs ENG Day-3: जसप्रीत बुमराह का पंजा, केएल राहुल का फिर दिखा क्लास
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का बारिश की वजह से जल्दी खेल समाप्त हो गया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी छाप छोड़ी। बुमराह ने इंग्लैंड की पहली बारी 465 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुमराह ने पांच अंग्रेज बल्लेबाजों का शिकार किया। भारत ने 96 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली है। केएल राहुल और शुभमन गिल नाबाद लौटे।
दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया। ओली पोप 100 रन और हैरी ब्रूक (0) क्रीज पर उतरे। पोप ने अपने स्कोर में 6 रन ही जोड़े थे कि प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। कप्तान बेन स्टोक्स भी ज्यादा देर तक टीम नहीं सके और 52 गेंद पर 20 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने।
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई दिन की पहली सफलताहालांकि, हैरी ब्रूक को जेमी स्मिथ का साथ मिला। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। हैरी ब्रूक को दो जीवन दान मिले, इसके बावजूद भी वह शतक से चूक गए और नर्वस 90s का शिकार हुए। ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट पिच गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करवाया।
