WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786402644', '216.73.216.170')

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार पर पुलिस की रेड, दुर्ग में 80 कार्ड और 30 से ज्यादा सिलेंडर जब्त - Somanshu News

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार पर पुलिस की रेड, दुर्ग में 80 कार्ड और 30 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार पर पुलिस की रेड, दुर्ग में 80 कार्ड और 30 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

दुर्ग :  पुलिस ने 80 से ज्यादा गैस रिफिलिंग कार्ड और 30 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। दुर्ग के व्ययस्तम बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने की सूचना पर दुर्ग की कोतवाली पुलिस ने रेड मारी।

यहां घरेलू ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर और व्यवसायिक सिलेंडर मौके पर मिले। गैस रिपेयरिंग के नाम पर गैस रिफिलिंग के इस अवैध कारोबार के तहत एलपीजी गैस से चलने वाली गाडिय़ों में गैस की रिफिलिंग की जाती थी। वहीं होटल में भी मांग के अनुसार सिलेंडर की सप्लाई की जाती थी, जो पूरी तरह से अवैधानिक था।

रिपेयरिंग सेंटर के नाम पर अवैध गैस रिफिलिंग

प्रमोद शाह भोले बाबा गैस रिपेयरिंग सेंटर के नाम पर अवैध गैस रिफिलिंग के इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। जिले का मुख्य बस स्टैंड होने की वजह से यहां पर सार्वजनिक स्थल के साथ-साथ अन्य जिले और अन्य प्रदेशों की बसों का आवागमन लगातार बना रहता है और बड़ी संख्या में यहां बसे खड़ी होती है।
हादसे की आशंका बनी हुई थी

इस वजह से बस के यात्रियों से भरा काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है। इस क्षेत्र में संचालित किए जा रहे गैस रिफिलिंग के इस अवैध कारोबार के संचालन से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। डीएसपी हम प्रकाश नायक ने कहा कि यहां घरेलू होम डिलीवरी के सिलेंडर से छोटे सिलेंडर रिफिलिंग किया जा रहे थे, जिस पर आवश्यक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *