WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778290080', '198.244.240.68')

पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु, ससुराल वालों पर भी लगाया प्रताड़ना का आरोप - Somanshu News

पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु, ससुराल वालों पर भी लगाया प्रताड़ना का आरोप

पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु, ससुराल वालों पर भी लगाया प्रताड़ना का आरोप

मुंगेली: कलेक्टर जनदर्शन में पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पूरा मामला मुंगेली के लोरमी क्षेत्र का है.

ग्राम झाफल के रहने वाले प्रवीण सिंह राजपूत का कहना है कि 2020 में उनका विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष और पत्नी की बहनें उन्हें अपमानित करती रही है. पत्नी कई बार मारपीट कर चुकी है. कई बार आत्महत्या का नाटक कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई है.

प्रवीण के मुताबिक, 2 जून को पत्नी ने कहासुनी के दौरान उनकी शर्ट फाड़ दी, फिर खुद की चूड़ी तोड़कर प्रवीण पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया. प्रवीण के अनुसार उसने 4 जून को थाना लोरमी में शिकायत दी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई. प्रवीण ने कहा कि अब उनके पास आत्महत्या के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील की है कि अगर न्याय नहीं मिला तो उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए.

इस मामले में कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि मामला फैमिली काउंसिलिंग के लिए परामर्श केंद्र रेफर किया गया है. एसपी भोजराम पटेल ने कहा, इस मामले की शिकायत मिलने पर एडिशनल एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *