WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778283970', '198.244.240.191')

अवैध शराब बिक्री पर नहीं लिया एक्शन, SP ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच - Somanshu News

अवैध शराब बिक्री पर नहीं लिया एक्शन, SP ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

अवैध शराब बिक्री पर नहीं लिया एक्शन, SP ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

जांजगीर-चांपा :  जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री के मामलों में लापरवाही के कारण पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बम्हनीडीह थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडेय को लाइन अटैच कर दिया है। बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने इस पर केवल मामूली कार्रवाई की। इसके अलावा लेनदेन की बातें भी सामने आईं। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री के मामलों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस की निष्क्रियता पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। अब थाना बम्हनीडीह की जिम्मेदारी थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक भवानी सिंह को सौंपी गई है। उन्हें क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि थाने के किसी भी कर्मचारी की अवैध कारोबारियों से संलिप्तता पाए जाने पर थाना प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा। इस कार्रवाई से अन्य थाना प्रभारियों को भी स्पष्ट संदेश मिला है। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय की सराहना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *