WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777074033', '85.208.96.212')

नशेड़ी कार चालक ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत - Somanshu News

नशेड़ी कार चालक ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

नशेड़ी कार चालक ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मझगवां गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक भी घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, कार चालक स्नेहिल गुप्ता नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में पेंड्रा से मरवाही की ओर जा रहा था। कार चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसा मझगवां गांव के पास हुआ। जहां पहला बाइक सवार धनपुर से पेंड्रा की ओर वापस जा रहा था। जबकि दूसरा बाइक चालक महोरा से बरघाट की ओर जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा पेंड्रा से मरवाही जा रही कार (ब्रेजा नंबर CG31B2536) की जोरदार टक्कर से दोनों बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में इन चार की मौत
इस सड़क हादसे में तीन युवक गंगाराम गंधर्व, राम अवतार उर्फ पप्पू, भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, और एक युवती शानू केवंट को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां रेफर के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि, कार चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की पुलिस जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *