केसदा के संभव स्पंज उद्द्योग का जन सुनवाई 16 को ,राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच के द्वारा पुरजोर विरोध कि तैयारी जोरों पर
तिल्दा नेवरा : बलौदा बाजार जिला सिमगा ब्लांक के ग्राम केसदा जो कि तिल्दा-नेवरा शहर से करीब 10 किमी की दूरी पर है , वहां पर संभव स्पंज उद्योग प्रस्तावित है ,जिनका पर्यावरण स्वीकृति जनसुनवाई 16 जून 2025 को होना है । इस जनसुनवाई को लेकर जहां ग्रामीणों के विरोधी स्वर मुखर हो रहे हैं , पता चला है वहीं पर NOC को लेकर ग्राम पंचायत पर उंगली उठ रही है । सूत्रों का माने तो पंचायती राज अधिनियम धारा 40 के तहत नियम के विपरित प्रस्तावित उद्योग को NOC प्रदान किया गया है। जो ग्रामीणों के संज्ञान में भी नहीं था, जिसके चलते ग्रामीणों के मध्य नाराजगी व्याप्त है । कहा जा रहा है कि कथित प्रस्तावित उद्योग का पूर्व से तीन यूनिट संचालित है , कहा जा रहा है कि तीनों यूनिट का उद्योग स्थापित करने के पहले मैनेजमेंट के द्वारा बड़े बड़े वादा किये गये थे , लेकिन वह वादा महज कागजों एवं जुबां तक ही सीमित रहा । जिसके चलते संचालित क्षेत्र के ग्रामीणों में पछतावा व आक्रोश बहुत ज्यादा व्याप्त है । क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी उद्योग को विकास की कुछ शर्तों के आधार पर मंजूरी दी जाती है , लेकिन अब सवाल यह उठता है कि जब इस उद्योग का तीन यूनिट पूर्व से संचालित हो रही है और वह ग्रामीणों के साथ किये गये वादों पर खरा नहीं उतरा है , सिर्फ लाली पाप दे दिया जाता है तो फिर इस क्षेत्र में उद्योग लगने से क्षेत्र की क्या दुर्दशा होगी सोचने का विषय है।
जानकारी में आया है कि ग्रामीणों का आक्रोश इस तरह फूट पड़ा है ,कि पर्यावरण स्वीकृती जनसुनवाई हेतु लगाई गई पंडाल को प्रभावित किया गया है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों का नाराजगी कितने चरम सीमा पर है । जिसको लेकर दास जी साहू _ राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष रायपुर,बलौदाबाजार जिला के जिला अध्यक्ष गोपी साहू , तहसील अध्यक्ष मोहन साहू, तहसील अध्यक्ष ममता पैकरा, तहसील अध्यक्ष श्रीमती अनिता संतोष कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष दानेश्वरी संतोष नायक, जिला अध्यक्ष अंजली आलोक दुबे, जिला उपाध्यक्ष राधा देवनाथ, जिला उपाध्यक्ष तखत राम साहू पुर्व सरपंच , तहसील अध्यक्ष मोहन साहू , तहसील महामंत्री जुड़ावन साहू, तहसील महामंत्री गोविंद राम कुंवर दादर, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद नायक, तहसील उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी, ग्राम अध्यक्ष दारा सिंह जोशी , ग्राम अध्यक्ष जनक लाल जोशी, जिला अध्यक्ष रमेश साहू , तहसील अध्यक्ष कुंज राम यदु , शहर अध्यक्ष भावेश साहू , मिडिया प्रभारी किशोर साहू, जिला महामंत्री दुर्गेश देवांगन, प्रदेश सचिव जगन्नाथ देवांगन, श्रवण कुमार देवांगन, मुस्लिम मंच के तहसील अध्यक्ष शब्बीर अहमद खान , प्रदेश महामंत्री सिद्धि नाथ देवांगन , प्रदेश महामंत्री डॉ गोपा शर्मा
